- Hindi News
- \"मोदी के विजय रथ को लव कुश ही रोकेंगे\'
\"मोदी के विजय रथ को लव-कुश ही रोकेंगे\'
पटना|बिहार मेंनरेंद्र मोदी के विजय रथ का घोड़ा लव-कुश ही रोकेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहीं पटखनी मिलेगी। ये बातें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोरंजन कुशवाहा ने कहीं। उन्होंने सुशील मोदी के उस बयान पर ऐतराज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लव-कुश समाज भाजपा के साथ है।
पटना|राजद केराष्ट्रीय महासचिव श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि लव-कुश समाज के लोग मनुवादी संस्कृति के खिलाफ लड़ते रहे हैं। यह समाज सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध के विचारों का पोषक है। भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा यह कहना कि लव-कुश समाज भाजपा के साथ हैं, बकवास है। केंद्र सरकार की सबसे ज्यादा मार लव-कुश समाज के लोग ही झेल रहे हैं। भाजपा लव-कुश विरोधी चरित्र का नाम है। नरेंद्र मोदी के विजय रथ को लव-कुश ही रोकेंगे।