पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ग्राम योजना के लिए डीएम चुनेंगे पदाधिकारी

सांसद ग्राम योजना के लिए डीएम चुनेंगे पदाधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|देश केगांवों की दशा सुधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सांसद आदर्श ग्राम योजना की जिम्मेवारी डिप्टी कलक्टर स्तर के पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इन पदाधिकारियों पर इस महत्वाकांक्षी योजना के समन्वय और कार्यान्वयन का जिम्मा दिया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग ने केंद्र के आदेश के बाद सभी जिलाधिकारियों को हर पंचायत के लिए अलग-अलग पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इन पदाधिकारियों को प्रभारी पदाधिकारी बनाया जाएगा, जो योजनाओं की देखरेख और क्रियान्वयन करेंगे। कई जिलों द्वारा मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किया गया था, जबकि इस योजना की गंभीरता को देखते हुए मार्गदर्शिका में डिप्टी कलक्टर स्तर से नीचे के पदाधिकारी को प्रभारी पदाधिकारी बनाने पर रोक है। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि सांसदों द्वारा चुने गए गांवों का सत्यापन करने के बाद उसका विवरण वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।