जगदीश शर्मा प्रकरण लोजपा का मामला
पटना|जदयू नेताजगदीश शर्मा का लोजपा में शामिल होना लोजपा का आंतरिक मामला है। वे किस दल को ज्वाइन करेंगे, यह भाजपा के विचार का विषय नहीं है। दरअसल, जदयू प्रवक्ताओं की बेचैनी इस बात को लेकर है कि ब्रह्मर्षि समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उषा विद्यार्थी, विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहीं। उधर, लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि जदयू प्रवक्ता संजय सिंह मौकापरस्त नेता हैं। उन्हें लोजपा पर बोलने का हक नहीं है। राजद-जदयू के गठबंधन में वे राजनीति कर रहे हैं।