पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सीबीआई के प्रति बदल गया भाजपा का नजरिया\'

\"सीबीआई के प्रति बदल गया भाजपा का नजरिया\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| जदयूके प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने भाजपा नेता सुशील मोदी से पूछा कि सत्ता मिलने के बाद सीबीआई का नजरिया बदल क्यों जाता है? भाजपा नेताओं की सीबीआई से मोहब्बत का राज क्या है? लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चुनाव कांग्रेस नहीं, सीबीआई लड़ रही है? क्या सीबीआई की पारदर्शिता को कायम रखने के लिए इसकी चयन प्रक्रिया और निर्णय प्रक्रिया में कोई बदलाव हुआ है?

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर और बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रमोहन राय ने राज्य स्वास्थ्य समिति और बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन को दवा खरीद के लिए उपयुक्त संस्था है। इसमें मंत्री की कोई भूमिका नहीं होती है। इसके बावजूद सुमो अपने राजनैतिक स्वार्थ में बेतुका दोषारोपण कर रहे हैं। अगर सुमो अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों की राय से असहमत हैं, तो वे डॉ. ठाकुर और चंद्रमोहन को पार्टी से निकालने का साहस करें। संवैधानिक प्रावधानों के तहत राज्य कार्यपालिका के अधिकार, जांच और दोषी पर कठोरतम कार्रवाई पर सवाल उठाना या किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने की मांग करना राजनैतिक घबराहट का परिणाम है।