- Hindi News
- मुंगेर में गैंगरेप के बाद पत्थर से कुचल बच्ची को मार डाला
मुंगेर में गैंगरेप के बाद पत्थर से कुचल बच्ची को मार डाला
नालंदा में पटना की छात्रा से दुष्कर्म कर एमएमएस बनाया, मामला दर्ज
दोस्तकी 10 साल की बेटी से पहले गैंग रेप किया और फिर पत्थर से सिर कूंच कर उसे मार डाला। बच्ची पांचवीं की छात्रा थी। उसके पिता की हटिया चौक पर भूंजा की दुकान है। रविवार की देर शाम बच्ची उसे खाना पहुंचाने दुकान पर आई थी।
रात हो जाने के कारण दुकानदार ने बच्ची को बोधू मोदी उसके पुत्र पिको मोदी के हवाले कर दिया और उसे रास्ते में घर छोड़ देने के लिए कहा। 55 साल का बोधू उक्त दुकानदार का दोस्त था इसलिए उसने उस पर विश्वास किया, पर विश्वास करने का खामियाजा उसे लाड़ली की जान अस्मत से चुकानी पड़ेगी उसने सपने में भी नहीं सोचा था।
रातमें बच्ची घर नहीं पहुंची, सुबह शव मिला: रातमें बच्ची घर नहीं पहुंची, तो हवेली खड़गपुर थाने की पुलिस को जानकारी दी गई। ढूंढ़ने पर खड़गपुर पुलिस ने सोमवार को स्थानीय वनवर्षा काली स्थान की झील सड़क के पास खंडहर से बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दुकानदार के बताए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
5वींकक्षा में पढ़ती थी: लड़कीप्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। बोधू मोदी उसके 24 वर्षीय पुत्र पिको मोदी पर दुष्कर्म कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। गिरफ्तार पिता पुत्र ने आरोपों को निराधार बताया।
जहानाबाद| नगरथाना क्षेत्र के घटकन से एक 4 साल की बच्ची को अगवा कर रेप किया गया। बच्ची की मां उसे लेकर एक शादी समारोह में गई थी। रात में बच्ची गायब हो गई। सुबह में वह गंभीर स्थिति में मिली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
बिहारशरीफ| किशोरीसे दुष्कर्म कर पहले उसका एमएमएस बनाया और फिर बदनाम कर देने की धमकी देकर दो वर्षों तक उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी लड़की का फुफेरा जीजा है। मामला पटना जिले के गोपाईचक सकसोहरा का है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी जीजा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। किशोरी बिहारशरीफ टाउन थाना क्षेत्र के गौरागढ़ मुहल्ले में सुबोध कुमार के घर में किराए पर रह कर पढ़ाई करती थी। वहां उसके जीजा का आना-जाना था। पटना जि