- Hindi News
- रिटेल एक्सपो में केनरा बैंक ने बांटे 35 करोड़ के लोन
रिटेल एक्सपो में केनरा बैंक ने बांटे 35 करोड़ के लोन
केनराबैंक ने एकदिवसीय मेगा रिटेल एक्सपो सोमवार को सिन्हा लाइब्रेरी प्रांगण में लगाया। इसमें केनरा बैंक के अंचल प्रमुख (पटना) राम कृष्ण ने दर्जनों लोगों को ऋण पास होने का सर्टिफिकेट दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए बॉयलाज लागू होते ही लोन के लिए नए नियमों के अनुसार ही डाक्यूमेंट्स की जरूरत रहेगी।
उन्होंने युवा आवास ऋण और गृह आवास ऋण की सराहना की। मौके पर 25 करोड़ के होम लोन और 10 करोड़ के कार लोन दिए गए। इस मौके पर बिल्डर एसोसिएशन के सचिन चंद्र, सुबोध कुमार (सहायक महाप्रबंधक), एके वर्मा (मंडलीय मैनेजर, आरएएच) के अलावा बैंक के कई अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे। सुबोध कुमार ने बताया कि ऋण लेने के इच्छुक लोग किसी भी ब्रांच अथवा आरएएच से सीधे संपर्क कर सकते हैं।