पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएनबी ने एनजीओ को दिए 70 पलंग

पीएनबी ने एनजीओ को दिए 70 पलंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएनबी ने एनजीओ को दिए 70 पलंग

पटना | पंजाबनेशनल बैंक ने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत सोमवार को बेली रोड स्थित एनजीओ ‘नई धरती’ को 70 पलंग दान किए। संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीएनबी के बिहार-झारखंड महाप्रबंधक शंभु किशोर मल्लिक ने संस्था को पलंग सौंपे। गरीब बच्चों के लिए काम कर रही संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए शंभु मल्लिक ने कहा कि समाज में वंचित बच्चों को भिक्षावृति जैसे घृणित कार्य से मुक्ति दिलाने के लिए नई धरती संस्था अहम भूमिका निभा रही है। मौके पर बैंक के पटना मंडल प्रमुख एके दरगन ने कहा कि पीएनबी समय-समय पर विकास कार्य में भागीदारी करता रहता है। उन्होंने जनकल्याण के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। इस अवसर पर बैंक के उपमहाप्रबंधक चितरंजन सारंगी, उपमहाप्रबंधक देवदत्त चांद, मुख्य प्रबंधक टीके पालित, मुख्य प्रबंधक याज अहमद, संस्था की सचिव नंदिता बनर्जी एवं संस्था के 70 बच्चे उपस्थित थे।