पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजीव बने सैमसंग सीएसआर के प्रमुख

राजीव बने सैमसंग सीएसआर के प्रमुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |सैमसंगइलेक्ट्राॅनिक्स कंपनी लि. ने सोमवार को राजीव मिश्रा को कंपनी के भारतीय निगम के सामाजिक उत्तरदायित्व डिवीजन का नेतृत्व सौंपा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कंपनी के साउथ-वेस्ट एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचडब्ल्यू बैंग ने कहा कि मीडिया उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा को उनकी कार्यकुशलता देखते हुए यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने कहा, निगम के सामाजिक उत्तरदायित्व डिवीजन के कार्यक्रम के तहत अभी हमारा उद्देश्य शिक्षा, संस्कृति, खेल-कूद, समाज कल्याण और सामुदायिक विकास की तरफ है। राजीव मिश्रा स्विटजरलैंड और यूएसए में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और अपने 22 वर्षों के कॅरियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।