एलआईसी का शॉर्ट टर्म प्लान
पटना |भारतीयजीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ‘लिमिटेड पीरियड इंडाउमेंट प्लान’ लांच किया है। 18 से 62 वर्ष के लोग इसका लाभ पा सकते हैं। प्लान में 8 से 9 वर्ष तक प्रीमियम देने का विकल्प है, जबकि पॉलिसी टर्म धारक की इच्छानुसार 12, 16 और 21 वर्ष के रूप में लिए जा सकते हैं। यदि प्लान के दौरान धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसे डेथ बेनीफिट्स, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस का लाभ भी परिस्थितिनुसार मिलेगा। एलआईसी अधिकारियों के अनुसार, यह प्लान विशेषकर वैसे धारकों के लिए है, जो कम समयावधि के लिए प्रीमियम और अधिक समय के लिए कवरेज का लाभ चाहते हैं।