- Hindi News
- एथलेटिक्स में सेंट्रल जोन ब्ल्यू का दबदबा
एथलेटिक्स में सेंट्रल जोन ब्ल्यू का दबदबा
>सैन्य पुलिस खेल-कूद
भास्करन्यूज | पटना
मिथिलेशस्टेडियम में सोमवार को तीन दिवसीय सैन्य पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता के पहले दिन सेंट्रल जोन ब्ल्यू के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स में दबदबा रहा। सोमवार को कुल 30 पदकों में सेंट्रल जोन ब्ल्यू ने कुल नौ पदक जीते। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अकादमी के डीजी सह सिपाही भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत कुमार ने किया। इस मौके पर एडीजी बीएमपी अभय कुमार उपाध्याय, डीजी ट्रेनिंग पीएन राय, एडीजी रेल केएस द्विवेदी, एडीजी आधुनिकीकरण राजेश चंद्रा, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के एमडी सुनील कुमार, एडीजी विधि-व्यवस्था आलोक राज आदि मौजूद थे।
परिणाम:महिलावर्ग- 800 मीटर दौड़ : पहला स्थान- सुधा कुमारी, दूसरा स्थान- निक्की कुमारी, तीसरा स्थान- बबीता कुमारी, 100 मीटर दौड़: प्रथम स्थान- मोहिनी कुमारी , द्वितीय स्थान- खुशबू कुमारी, तीसरा स्थान- अंकिता कुमारी, शॉट पुट: प्रथम- बेनजीर खानम, द्वितीय- सुप्रिया रवि, तीसरा स्थान- तारा कुमारी, ऊंची कूद: प्रथम- कुमारी रूमन, द्वितीय- मेनका कुमारी, तृतीय- मेनका कुमारी, पुरुषवर्ग : 800मीटर दौड़: प्रथम- भोज बहादुर बंगोती, द्वितीय- अनुराग करकेट्टा, तृतीय-मधुप कुमार, शॉटपुट: प्रथम-मुकेशकुमार, द्वितीय- राजेश कुमार शर्मा, तृतीय- रघुवीर प्रसाद यादव, 100 मीटर दौड़: प्रथम- सचिन कुमार, द्वितीय- महताब खान, तृतीय- मुन्ना कुमार।
100 मी. में मोहिनी (बीच में) को पहला स्थान।