आराध्य महालक्ष्मी शीर्ष पर बरकरार
मोहित कुमार टॉप पर
25वींराष्ट्रीय अंडर-17 चेस में दिल्ली के आराध्य गर्ग (8) और बालिका वर्ग में तमिलनाडु की एम. महालक्ष्मी (7) शीर्ष पर कायम हैं। सोमवार को इंग्लिश ओपनिंग के खेल में आराध्य ने ओडिशा के वैभव मिश्र को हरा अपनी स्थिति मजबूत कर ली, वहीं बालिका वर्ग में महालक्ष्मी ने आंध्र की वी. तोशली (6) को रेटी ओपनिंग के खिलाफ काले मोहरों से ‘सॉलिड’ डिफेंस किया और 94 चालों में जीत दर्ज की
बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर चल रहे आंध्र के वी. प्रणवानंद (7.5) फ्रेंच डिफेंस के खेल में बंगाल के नीलेश साहा (5.5) को हरा विजेता बनने की होड़ में शमिल हैं, जबकि तीसरे स्थान पर तमिलनाडु के वाई ग्रहेश (6.5) अकेले हैं, जिन्होंने सिसिलियन डिफेंस में अपने ही राज्य के हेमंत राम (5.5) को पराजित किया।
उन खिलाड़ियों के लिए जिनके 6 अंक हैं, मंगलवार का दिन काफी कठिन साबित हो सकता है। उनमें बिहार के गौरव कुमार भी शामिल हैं।
बालिका वर्ग में तमिलनाडु की मोनिशा और सृजा शेषाद्री का मुकाबला 98 चालों के बाद भी बगैर जीत-हार समाप्त हुआ। वी. वर्षिणी (तमिलनाडु) और तेजस्विनी सागर (महाराष्ट्र) का खेल भी ड्राॅ पर समाप्त हुआ। मोनिशा एवं वर्षिणी दोनों के 6.5 अंक हैं। एक अन्य मुकाबले में आंध्र प्रदेश की जी. लास्या (6.5) ने महाराष्ट्र की चित्लांगी साक्षी (6) को पराजित किया।