80 हजार का शॉल बना आकर्षण का केन्द्र
इस मार्केट में बसा है मिनी तिब्बत
यहांलगेल्हासा मार्केट में तिब्बती मूल के लोगों के करीब 60 स्टॉल लगे हैं, इन पर गर्म कपड़ों का विशाल क्लेक्शन मौजूद है। इन स्टॉलों पर जेंट्स जैकेट, स्वेटर, मफलर, गर्म चादर, लेडीज में स्वेटर, जैकेट, शॉल, स्टोल, बच्चों के स्वेटर, जैकेट, टोपी आदि कपड़े खूब बिक रहे हैं। दिन भर खरीदारों की भीड़ से यह परिसर गुलजार रह रहा है। महिलाएं हो या बच्चे यहां आकर अपनी पंसद के कपड़े देख रहे हैं। इन दुकानों पर मौजूद तिब्बती युवक युवतियां अपनी टूटी फूटी हिन्दी में लोगों को इन कपड़ो
80 हजार का शॉल बना आकर्षण का केन्द्र
ल्हासामार्केटसे सटे हुए कश्मीरी वुलेन मेला में 50 हजार से लेकर 80 हजार तक के पशमीना शॉल मिल रहे हैं। बेहद ही मुलायम और खूबसूरत यह शॉल यहां आने वालों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। इस कश्मीरी वुलेन मेले में सात दुकानें लगी है। इन पर शॉल, कम्बल, गर्म सलवार सूट, स्वेटर, जैकेट आदि कपड़े अच्छी डिमांड में हैं। कश्मीर से आए हुए विक्रेता यहां अपना स्टॉल सजाए हुए हैं, इनमें से ज्यादातर कश्मीर के अनंतनाग जिले से हैं। ठंड बढ़ने के साथ यहां भी बिक्री बढ़ गई है। यहां के दु़कानदार गुलाम नबी बताते हैं कि ठंड बढ़ने के कारण बीते कुछ दिनों में लोगों की आवक बढ़ी है। आने वाले कुछ दिनों में और भी लोगों के आने की उम्मीद है।
शॉल 300से तीन हजार तक
पशमीनाशॉल 1800से एक लाख तक
गर्मसलवार सूट 400से तीन हजार तक
जैकेट800से 7 हजार तक
स्वेटर300से तीन हजार
स्वेटर 300से दो हजार तक
जैकेट500से लेकर तीन हजार तक
शॉल300से तीन हजार तक
स्टोल200से दो हजार तक
मफलर150से 300
ठंड के साथ ल्हासा और कश्मीरी ऊलेन मेला गर्म
ठंड बढ़नेके साथ ही पटनावासी गर्म कपड़ों की दुकान पर पहुंच खूब खरीदारी कर रहे हैं। शहर में गर्म कपड़ों के कई मौसमी बाजार सजे हैं जहां स्वेटर, जैकेट से लेकर शॉल और कम्बल तक मिल रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा भीड़ बुद्ध मार्ग में लगे ल्हासा मार्केट और उससे सटे कश्मीरी वुलेन मेला में उमड़ रही है। यहां रंग बिरंगे और फैशनेबल गर्म कपड़ों का शानदार बाजार शहर वासियों को अपनी ओर लुभा रहा है।