पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खून की कमी से नवजात के दिमाग पर पड़ता है असर

खून की कमी से नवजात के दिमाग पर पड़ता है असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसव में ट्रेंड डॉक्टर या नर्स जरूरी

जरूरीनहींहै कि मां स्वस्थ है तो जन्म लेने वाला बच्चा भी स्वस्थ हो। नवजात में एनिमिया की भी समस्या देखी जाती है। ऐसे बच्चों का तुरंत इलाज करना पड़ता है, ताकि उसके शरीर में हीमोग्लोबिन सही स्तर तक पहुंच जाए। समय से इलाज नहीं होने पर इसका असर बच्चे के ब्रेन पर पड़ता है और भविष्य में उसका आईक्यू प्रभावित होता है। छह से आठ सप्ताह तक बच्चे में नया खून नहीं बनता। खून की कमी से बच्चे का विकास भी प्रभावित होता है। नवजात में खून की कमी के कई कारण हो सकते हैं। वैसे बच्चे के जन्म के बाद चिकित्सक जांच से पता कर लेते हैं कि वह एनिमिक है या नहीं। गुलाबी दिखने का वाला बच्चा सफेद या पीला दिखता है। इसका इलाज भी संभव है। सही समय पर पहचान और इलाज होने पर भविष्य में परेशानी की संभावना नहीं रहती है। यह कहना है न्यूयार्क में कार्यरत नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. वासुदेव कामथ का।

वे सोमवार को दैनिक भास्कर से बातचीत कर रहे थे। डॉ. कामथ के मुताबिक बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट पर इस तरह का रिसर्च माइकल जार्जिफ ने किया है। जन्म के तुरंत बाद बच्चे को जौंडिस होने पर भी ऐसी समस्या उत्पन्न होती है। शिशु रोग विशेषज्ञ को यह तय करना होता है कि नवजात का इलाज कैसे होगा। कभी-कभी कीमती नवजात भी इसके शिकार होते हैं। कीमती से मतलब है आईवीएफ तकनीक से पैदा होने वाले बच्चे। वैसे इलाज शुरू होने पर 10 से 15 दिन में खून का लेवल बढ़ जाता है। डॉ. कामथ के मुताबिक बच्चे के आईक्यू टेस्ट से ब्रेन नहीं विकसित होने का पता लग जाता है। बच्चे की बोलचाल से भी पता चल जाता है। बच्चा क्या बोलता है, उसकी मूवमेंट कैसी है। वैसे यह सब तीन साल बाद पता चलता है। सवाल पूछने पर बच्चा देर करता है। पांच और पांच कितना हुआ। पूछने पर तुरंत बताता है या देर करता है या अंगुलियों पर गिनने लगता है। यदि देर करता है तो आईक्यू टेस्ट करने पर पता चल जाता है। ऐसे बच्चे स्कूल जाने में भी देर करते हैं। सामान्य बच्चों से इनका आईक्यू कम हो जाता है। इसलिए सही समय पर खून की कमी का इलाज होना चाहिए। हेल्दी चाइल्ड का मतलब है हेल्दी नेक्स्ट जेनरेशन।

डाॅ. वी कामथ

डीबी स्टार > पटना

हरप्रसवके दौरान एक ट्रेंड डॉक्टर या नर्स का होना जरूरी है। ट्रेंड लोगों की कमी दूर होने पर नवजातों की मृत्युदर कम होगी। यह सुविधा हर जगह मिलनी चाहि