पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरे परिवार के साथ उड़ाता था सामान, पकड़ा गया

पूरे परिवार के साथ उड़ाता था सामान, पकड़ा गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनमें पूरे परिवार के साथ यात्रियों का सामान उड़ाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का रेल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पटना जीआरपी ने साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्री नीतू सिंह का पर्स उड़ाने के बाद इस गिराेह के चार लोगों को पकड़ लिया जबकि पांच फरार हो गए। पुलिस ने 25 साल की कस्तूरी पासी, उसके बहन की बेटी 16 साल की लाली पासी, 15 वर्षीय बहन दुलारी पासी 12 साल का भाई अंशु उर्फ भोलू पासी को गिरफ्तार कर लिया जबकि कस्तूरी की मां नीलू पासी, पिता सूरज पासी, नीलू की एक और बेटी और दामाद समेत पांच लोग फरार हो गए। ये सभी एक ही परिवार के हैं और पश्चिमी बंगाल के बराकर के रहने वाले हैं। फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए रेल पुलिस की एक टीम बराकर के लिए रवाना हो चुकी है।

नीलूपर्स लेकर हो गई फरार

दरअसलयह गिरोह दानापुर स्टेशन से साउथ बिहार एक्सप्रेस में सवार हुआ था। ट्रेन खुलने के बाद नीलू ने नीतू सिंह का पर्स उड़ा लिया और वहां से खिसक गई। इसी बीच जब नीतू ने शोर मचाया तो शक के आधार पर पुलिस ने पहले कस्तूरी को पकड़ा। ट्रेन में सख्ती से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने दूसरे बोगी से लाली, दुलारी अंशु को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान ट्रेन पटना जंक्शन पहुंच चुकी थी और इन लोगों की गिरफ्तारी की भनक सूरज, नीलू, उसकी बेटी दामाद समेत पांच लोगों को लग गई। ये लोग पटना जंक्शन पर उतरकर फरार हो गए। नीतू का पर्स नहीं मिला जिसमें मंगलसूत्र और अंगूठी थी।

पूरागांव है चोर: थानेदार

थानेदारसंजय पांडेय ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि बराकर का पूरा गांव ट्रेन में चोरी करता है। गांव के लोग परिवार के साथ गिरोह में हावड़ा से दिल्ली के बीच यात्रियों के सामान उड़ाते हैं। बच्चों महिलाओं को चोरी की ट्रेनिंग दी जाती है। कोई दूसरा काम ये लोग नहीं करते हैं। थानेदार के मुताबिक पुलिस बराकर गई है।

सुलतानगंज थाना में गिरफ्तार दो अपराधियों के साथ सिटी एसपी पूर्वी एवं डीएसपी पटना सिटी।

पटना सिटी। सुल्तानगंजथाना पुलिस ने चौधरी टोला के पास दो युवकों काे एक देसी कट्‌टा सिक्सर रिवाल्वर तीन कारतूस के साथ पकड़ा है। थानाध्यक्ष शालीग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी अपराध की योजना से एकत्र हुए हैं। पुलिस ने छापेमारी कर बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों में छोटू के पास से देसी कट्‌टा विनय यादव के पास से सिक्सर बरामद होने की बात पुलिस बताती है। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।