आधार कार्ड के लिए जुटे लोग
पटना सिटी |बेलवरगंज सिंधुआटोली में आधार कार्ड बनाने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे। महाराजगंज व्यवसायी संघ के सचिव शिशिर कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर के लिए आधार कार्ड जरूरी है,इसी के तहत शिविर चलाया जा रहा है। शिविर की सफलता के लिए राजू मिश्र,विजय राज,दीवाकर गोस्वामी,लाली सर,शैलेश बल्लभ सहित अन्य सक्रिय हैं।