प्रदर्शनी में दिखाई छात्राओं ने प्रतिभा
आरपीएमकॉलेज के गृहविज्ञान विभाग में चल रहे तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन सोमवार को छात्राओं ने पेंटिंग प्रशिक्षण में भाग लिया। इस दौरान छात्राओं को टाइल्स पेंटिंग, प्लाई पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, एप्लिक वर्क जैसे विभिन्न प्रकार की आर्ट पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
प्राचार्या सुनीता दास ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा का प्रसार हो सकेगा। मौके पर संतोष सिन्हा, अश्विन मेहता, विभागाध्यक्ष डॉ. रजिया नसरीन, डॉ ऊषा देवी शर्मा, अंशु, महिया, सानिया समेत अन्य शिक्षकगण और छात्राएं उपस्थित थीं।
पटना सिटी के आरपीएम काॅलेज में लगे शिविर में छात्राओं की कला को देखती शिक्षिकाएं।
पटना सिटी। श्रीगुरु गोविंद सिंह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे शिविर में सोमवार को नारी सशक्तीकरण पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता डाॅ. संजय श्रीवास्तव ने की। मुख्य वक्ता डाॅ. रामस्वरूप भगत ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं परचम लहरा रही हैं। राष्ट्रीय आंदोलन से लेकर विविध क्षेत्रों में नारी की भूमिका सराहनीय रही है। नारी अबला नहीं सबला है। उनको अधिकार से विमुख करना आत्मघाती कदम होगा। संगोष्ठी में डाॅ. अर्चना कुमार सिन्हा, डाॅ. विनय कृ्ष्ण प्रसाद, डाॅ. गौरीनाथ ने विचार रखे। छात्र रंजन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।