पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलबे में दब कर मजदूर की मौत

मलबे में दब कर मजदूर की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तख्तसाहिब में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को मलबे में दब कर मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350 वी जयंती समारोह की तैयारी को लेकर तख्त साहिब में विकास कार्य को मूर्तरूप दिया जा रहा है। तख्त साहिब के आगे पार्किग बाड़ा गली के ओर भी निर्माण कार्य चला है। बाबा जी के देख-रेख में कार्य चल रहा है। सुबह बाड़ा गली की ओर दीवाल तोड़ने का कार्य चल रहा था।

मलबामजदूर के सीने पर गिरा

मलबातोड़ने के दौरान दीवाल का भारी मलबा मजदूर के सीने पर गिरा। वह मलबे में दब गया। इस स्थिति को देख काम कर रहे दूसरे साथी भागते हुए वहां पहुंचे। मलबे के ढेर से मजदूर को निकाल समीप के निजी उपचार केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही तख्त साहिब में कार्य रहे अन्य मजदूरों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में मजदूर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर चौक थाना की पुलिस पहुंची शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया।

तख्त श्री हरिमंदिर साहब में मिटी कटाई् के दौरान मलबे में दबकर हुई मजदूर की मौत के बाद बाकी मजदूरों की लगी भीड़(बाएं) और दाएं चल रहा निर्माण कार्य।

मृतक मजदूर दिलीप यादव(38) कटियार के कदमा के गोविंदनगर निवासी था। मृतक का एक भाई में यहां काम करता है। बताया गया है,कि यहां तीन वर्षो से काम कर रहा था। चौक थाना पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर तख्त प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार चरणजीत सिंह ने बताया कि मृतक के आश्रितों को प्रबंधक समिति की ओर से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।