पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी संग मिल कराई थी भाभी की हत्या

प्रेमी संग मिल कराई थी भाभी की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ननदको यह लगा कि भाभी मकान बेच कर बेटी की शादी करेगी। इस स्थिति में ननद ने प्रेमी अन्य साथियों के साथ मिल कर भाभी की हत्या करा शव को संदलपुर स्थित नाले में फेकवा दिया था। बहादुरपुर थाना पुलिस ने इस मामले में महिला सहित पांच को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

दीगई एक लाख की सुपारी

सिटीएसपी पूर्वी सुधीर पोरिक डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि महिला लीला देवी की हत्या संपत्ति विवाद भी हुई थी। हत्या की साजिश ननद अंजू देवी उर्फ लंगरी ने प्रेमी रिक्शा चालक उदय पासवान के साथ मिल कर रची थी। इसमें दीपक,पंकज चुनचुन को शामिल किया गया था। पुलिस ने इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। डीएसपी ने बताया कि चाई टोला निवासी लीला देवी को पति से पूर्व में ही छोड़ दिया था। इस वजह से वह पिता के घर रहती थी। लीला की मां का कहना था,कि मकान को बेटी लीला के नाम कर देंगे। ताकि लीला की बेटी की शादी हो सके। इसी बात को लेकर ननद नाराज चल रही थी। उसने हत्या की साजिश रची।

पटना सिटी के बहादुरपुर थाना में एक महिला समेत गिरफ्तार चार अपराधी।

बहादुपुरथानाध्यक्ष प्रेमराज चौहान ने बताया कि 26 दिसंबर 2014 को पुलिस ने संदलपुर स्थित नाले से एक महिला का शव बरामद किया था। महिला के हाथ पर गोदना से नाम लीला देवी त्रिशूल बना था। इसी आधार पर पुत्री जागृति ने शव की पहचान की। पुलिस को जानकारी मिली कि गला दबा कर हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया था।