पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने लोगों को कृमि से हाेने वाले संक्रमण के बारे में बताया

छात्राओं ने लोगों को कृमि से हाेने वाले संक्रमण के बारे में बताया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय रमना में सोमवार को बाल संसद के मंत्रिमंडल के सदस्यों मीना मंच के किशोरियों ने राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस की पूर्व संध्या पर जागरुकता अभियान चलाया गया। समन्यवक सूर्यकांत गुप्ता ने बताया कि अभियान ईदगाह रोड,पटन देवी,भद्र घाट,बक रिया टोला, ग्याभन टोली,जल्ला रोड, संधुआ टोली,सादिकपुर सहित अन्य इलाकों में चलाया गया।

बताया कि 10 से 14 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। अभियान में कोई बच्चा बचे नहीं इस बात को विशेष ख्याल रखा जाएगा। मीना मंच कि किशोरियों ने कृमि से होने वाले संक्रमण बीमारी से बचाव के लिए तरीके के बारे में बताया। जिसमें पानी को उबाल कर सेवन करे। सब्जियों को साफ कर उपयोग में लाए।

अभियान में शिल्पी कुमारी, रौशन कुमार, नेहा कुमारी, विशाल कुमार, स्वीटी, कोमल, किसन, सोनम, पल्लवी, प्रीति, कन्हैया, अनुराग, आयूषी, रोहित, चुन्नी, सुनील, शिवम सहित कई लोगों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस की पूर्व संध्या पर चला जागरुकता अभियान