- Hindi News
- ऑटो सवार बदमाशों ने उड़ाए कारोबारी के डेढ़ लाख रुपए
ऑटो सवार बदमाशों ने उड़ाए कारोबारी के डेढ़ लाख रुपए
ऑटोपर यात्री के वेश में सवार बदमाशों ने हाजीपुर के दवा कारोबारी का डेढ लाख रुपया उड़ा लिया। घटना में चालक की संलिप्ता भी है। अगमकुआं थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पॉकेट में मोटी रकम है, तो ऑटो पर सवारी सोच-समझ कर करेंे। अन्यथा यात्रियों के वेश में ऑटो पर सवार बदमाशों की पैनी निगाह से बच नहीं सकते हैं। इसी तरह की घटना इलाके में लगातार हो रही है। दवा कारोबारी अरुण कुमार सिंह इसी गिरोह का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाजीपुर से बस से गायघाट के पास बैरियर पर उतरे। गोविंद मित्रा रोड से दवाओं की खरीदारी करनी थी। उसी वक्त एक ऑटो पर सवार हुए। बहादुरपुर के रास्ते ऑटो बढ़ रहा था। ,
इसी दौरान ऑटो पर दो और लोग सवार हो गए। जगह नहीं मिलने की स्थिति में दवा कारोबारी भूतनाथ रोड के पास उतर गए। उन्होंने भाड़ा देना चाहा तब-तक चालक तेजी से वहां से भाग निकला। थोड़ी देर बाद पॉकेट देखा तब होश उड़ गए। पॉकेट से डेढ़ लाख रुपए गायब थे। कारोबारी ने इस संबंध में अगमकुआं थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।