पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां का दूध सर्वोत्तम आहार

मां का दूध सर्वोत्तम आहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | राज्यस्वास्थ्य समिति और युनिसेफ के सहयोग से साेमवार काे एनएमसीएच के शिशुरोग विभाग में सात दिवसीय समेकित नवजात शिशु एवं बालरोग से संबंधित प्रशिक्षण शिविर शुरु हुआ। जिसमें पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, गया समेत दस जिलों के काउंसलर को शिशु रोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ के जायसवाल ने कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार है। शिविर में दिल्ली से आए डॉ के सी अग्रवाल, डॉ जे एल अरोड़ा, मिस फारिया, मिस विभारिका ने शिशुओं के देखभाल और पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षुओं को स्तनपान के तरीके से अवगत कराया। काउंसलर अपने क्षेत्रों में जाकर संबंधित लोगों को जानकारी देंगे।