ऑटो की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त
पटना | फुलवारीशरीफरेलवे गुमटी पर सोमवार को करीब डेढ़ बजे ऑटो के टक्कर रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इससे विक्रमशिला एक्सप्रेस बीस मिनट तक रुकी रही। आरपीएफ ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर दानापुर भेज दिया साथ ही ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। बाद में गेट उठाकर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया गया।