पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया

छात्रों ने वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन विद्यालय में सोमवार को आयोजित ईको फ्रेंडली उत्सव में विद्यालय के बच्चों ने वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया। साथ ही स्वास्थ्य राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र प्रांजल सिंह, रौनक सिंह, शान, कनिष्क राज और राहुल द्विवेदी का क्लीन पटना ग्रीन पटना पर बनाए मॉडल की सभी ने सराहना की। स्वच्छता विषय पर अंतर विद्यालय प्रतियोगिता भी हुई। नुक्कड़ नाटक में ज्ञान निकेतन प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल द्वितीय और डीएवी खगौल तृतीय स्थान पर रहा। भाषण में जूनियर वर्ग के अभिषेक अमन तथा सीनियर में ममता कुमारी पहले, जूनियर में प्रियांशु रंजन और सीनियर में आकांक्षा दूसरे और जूनियर में यशस्वी और सीनियर में रविश मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं पेटिंग में प्रथम स्थान पर जूनियर वर्ग के सुधांशु शेखर और सीनियर में मेहुल चौधरी, दूसरे स्थान पर जूनियर में संस्कृति शौर्य और सीनियर में प्राची प्रभाकर तथा तीसरे स्थान पर जूनियर में प्रभात राज और सीनियर में श्रुति रहीं।

पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डाॅ. यूपी सिन्हा, प्राचार्य डीके मुखर्जी, अनीता कुणाल, एलएनएम राम, शैलेंद्र मोहन झा सहित अन्य मौजूद थे।

ज्ञान निकेतन में सोमवार को क्लीन पटना ग्रीन पटना मॉडल प्रस्तुत करते पंकज सिंह, रौनक सिंह, शान, कनिष्का राज और राहुल द्विवेदी।