- Hindi News
- होम सेंटर की मांग पर छात्रों ने किया जाम
होम सेंटर की मांग पर छात्रों ने किया जाम
बाढ़। एसबीआरकॉलेज के पास सोमवार को छात्रों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर आगजनी प्रदर्शन किया। छात्र इंटर की होनेवाली परीक्षा में अनुमंडल के छात्रों का सेंटर अनुमंडल मुख्यालय में ही करने की मांग कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि इंटर का सेंटर पटना में कर दिए जाने से छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्रों ने इस दौरान एनएच 31 को जाम किया और टायर जलाकर आगजनी की। इससे हाईवे पर करीब एक घंटे तक परिचालन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर उनकी मांगों को वरीय अधिकारी तक बात पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।