- Hindi News
- दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर, दो घायल
दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो घायल
पुनपुन। पटना-गयाएनएच 83 स्थित डूमरी के पास सोमवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार फुलवारीशरीफ के मो. इस्माइल ने बताया कि वह प|ी मुस्तरी बेगम के साथ बेटी से मिलने मसौढ़ी जा रहे थे। डुमरी के पास मसौढ़ी की ओर से तेज गति से रही पल्सर बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे वे और पल्सर पर सवार युवक घायल हो गए।
बाइककी चोरी
पुनपुन।ठेकापरश्रीपालपुर गांव में रविवार की रात एक पल्सर बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में दानापुर निवासी सतीश यादव ने पुनपुन थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सतीश ने बताया कि वे पुनपुन के श्रीपालपुर गांव में किसी काम से गए थे।