नवादा किशनगंज में दो घूसखोर पकड़े गए
नवादा में राजस्व कर्मचारी को 16 हजार रिश्वत लेते दबोचा गया
किशनगंज में 10 हजार रुपए ले रहा था सांख्यिकी पदाधिकारी
जिलासांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश राम को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अवधेश 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे। निगरानी टीम के अनुसार सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी महेन्द्र राम के उपार्जित अवकाश को स्वीकृति प्रदान करने के लिए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। लाख गुहार के बाद भी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अपनी इस मांग से पीछे नहीं हटे तो इसकी शिकायत महेन्द्र राम ने निगरानी को की। निगरानी टीम ने जब सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी महेन्द्र राम की शिकायत की छानबीन की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद निगरानी के अधिकारियों ने अपना जाल बिछाया। सोमवार को जैसे ही अपने कार्यालय में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी 10 हजार रुपए सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी महेन्द्र राम से लेकर जेब में रख रहे थे तभी निगरानी टीम के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। घूसखोर पदाधिकारी को साथ लेकर निगरानी की टीम पटना रवाना हो गई।
हिरासत में राजस्व कर्मचारी विजय (बीच में )।
पुलिस के साथ जिला सांख्यिकी पदाधिकारी।