पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागलपुर में महिला की जान लेने को किया वार, सिर में फंस गया गंड़ासा

भागलपुर में महिला की जान लेने को किया वार, सिर में फंस गया गंड़ासा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागलपुर| शहरके जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में सोमवार को एक घायल महिला को लाया गया। महिला पर जान मारने की नीयत से गड़ासा से हमला किया गया था। हमलावर द्वारा चलाया गया गंड़ासा महिला की कनपटी में ही फंसा रह गया। महिला का नाम मुन्नी खातून (45 वर्ष) है। वह बसंतराय (गोड्डा) थाना क्षेत्र के लठैता गांव की रहने वाली है। उसके पति मो. इशाक पुत्र घर से बाहर रह कर मजदूरी करते हैं। घटना रविवार देर रात की है।

महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। उसके पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। जख्मी महिला के बोलने में परेशानी होने के वजह से हमलावर घटनाक्रम के बारे में फिलहाल कुछ भी पता नहीं चल सका है। गंभीर हालत में महिला को पटना रेफर कर दिया गया।