पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नमो से मिलकर मांझी ने ले लिया हॉर्स ट्रेडिंग का लाइसेंस : नीतीश

नमो से मिलकर मांझी ने ले लिया हॉर्स ट्रेडिंग का लाइसेंस : नीतीश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईसी के शपथ ग्रहण समारोह में यूं मिले मांझी और चौधरी।

मांझी सरकार को भाजपा का समर्थन : नरेंद्र सिंह

सदन में ही हो बहुमत का फैसला : पासवान

मांझी को सीएम प्रत्याशी घोषित करे भाजपा : संजय

तबादले की रंजिश से हुआ जदयू में झगड़ा : मोदी

स्पीकर भी सीएम के निशाने पर

स्पीकर भी सीएम के निशाने पर

पूर्वमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद से ऐसा लग रहा जीतन राम मांझी वहां से हॉर्स ट्रेडिंग का लाइसेंस प्राप्त करके आए हैं। बहुमत साबित करने के लिए उनके पास सिर्फ भाजपा और निर्दलीय विधायक ही हैं। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से दो उपमुख्यमंत्रियों और 17 मंत्री बनाने की बात कही है, वह हॉर्स ट्रेडिंग की तरफ इशारा कर रहा है।

नीतीश ने कहा कि बिहार में जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे सिर्फ भाजपा का हाथ है। उसी के इशारे पर जदयू और उसके सहयोगी दलों को तोड़ने की कोशिश हो रही है। लेकिन, किसी पार्टी के टूटने के लिए दो-तिहाई बहुमत चाहिए। भाजपा अपनी चाल में नाकाम होगी। हमारा बहुमत डिगेगा नहीं।

नीतीश ने बताया- उन्होंने राज्यपाल से कहा है कि 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने वाला है। यह सत्र काफी लंबा चलेगा। बहुमत और नई सरकार का फैसला सत्र शुरू होने से पहले ही होना चाहिए। कहा- बजट सत्र से पहले राज्यपाल का अभिभाषण होता है। यह अभिभाषण सरकार द्वारा तैयार किया जाता है। वर्तमान हालात में राज्यपाल किस सरकार का अभिभाषण पढ़ेंगे।

नहींमानें विधानसभा भंग करने की अनुशंसा: नीतीशने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा भंग करने की अनुशंसा करने पर उसे मानने की अपील की है। कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव गलत तरीके से पास कराया गया है। प्रस्ताव के विरोध में दो-तिहाई मंत्रियों के होने पर भी उसे तकनीकी आधार पर पास करा लिया गया है।

पूर्व सांसद का फाइल फोटो

^ इस संबंध में मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें ‘धन्यवाद’। बस यही एक शब्द मेरा कमेंट है। उदयनारायण चौधरी, स्पीकर, विधानसभा

^मुख्यमंत्री ने दलित परिवार को इंसाफ दिलाने का प्रयास किया है। मेरा पूरा परिवार और पूर्व सांसद के समर्थक सीएम और रामविलास पासवान के प्रति आभारी हैं। कुमारसर्वजीत, स्व. राजेश कुमार के पुत्र

माओवादियों द्वारा घटनास्थल पर कोई पोस्टर नहीं छोड़ा गया था। इस मामले में डुमरिया थाना कांड संख्या 1/2005 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था। परन्तु बाद में कई नाम जुड़े। हत्या चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी। वर्तमान स्पीकर उदय नारायण चौधरी तत्कालीन चुनाव में विजयी हुए थे।

^मुख्यमंत्री ने इस कांड की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दलितों का विश्वास जीता है। निष्पक्ष जांच होने पर सफेदपोश कानून के शिकंजे में होंगे। अरविंदकुमार सिंह, प्रदेश सचिव, लोजपा

पूर्व सांसद राजेश हत्याकांड की सीबीआई जांच की अनुशंसा

{नीतीश ने राजद-लोजपा-भाजपा सबको तोड़ा

{अब अनावश्यक रूप से राजभवन पर बना रहे दबाव