पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

}आपकी चिट्ठी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है- दैनिकभास्कर, आशाआर्केड, अनीसाबाद, पटना या ई-मेल भी कर सकते हैं- featuredesk.patna@dbcorp.in

ग्राम सभा में उठे सवाल

बनगांवकी आम सभा मंे ग्रामीणों ने सरल तरीके से शिक्षा व्यव्स्था एवं मिड डे मील योजना पर जीवंत सवाल उठाया है। इसके समाधान के लिए पंचायत को ठोस कदम उठाना चाहिए। किस प्रकार चोर चावल ले जाता है, िमड डे मील के खाने को कुत्ता भी नहीं सूंघता, शिक्षक एवं शिक्षिका समय पर उपस्थित नहीं होते, जो उपस्थित होते हैं, वे अपना काम करने, स्वेटर बुनने में मशगूल रहते हैं। आम सभा में लोगों ने इस कुव्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताई। सरकार को स्कूलों में बायोमीटरीक एटेंडेंस मशीन लगानी चाहिए, ताकि शिक्षकों की उपस्थिति का पता चले।

-ईश्वर कुमार, बनगांव, सहरसा।

विकलांग जागरूक हों

विकलांगोंके प्रति सरकार का रवैया सकारात्मक रहा है। इनके लिए राष्ट्रीय नीति का निर्माण किया गया। विकलांगों के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर का भी खास महत्व है। इससे इन लोगों को सम्मान मिलेगा। विकलांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार विकलांग अधिनियम में परिवर्तन कर अधिक समग्र और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप बनाने के लिए प्रयासरत है। विकलांगों को इसका लाभ लेना चाहिए।

-सौरभकुमार, कंकड़बाग, पटना।

स्कूल का भवन जल्द बने

पटनाके बहरामपुर उच्च विद्यालय का भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में असुविधा होती है। एक तो इन इलाकों में शिक्षा के प्रति अरुचि है, वहीं सरकारी व्यवस्था में उत्साह की कमी से इस इलाके में शिक्षा की दुर्गति हो रही है। अनुरोध है कि उक्त हालात को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग शीघ्र विद्यालय भवन का निर्माण करे।

-श्याम किशोर प्रसाद, बहरामपुर, पटना।