पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंककर्मियों ने दोहराई वेतन वृद्धि की मांग

बैंककर्मियों ने दोहराई वेतन वृद्धि की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
800से अधिक बैंककर्मियों से खचाखच भरे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बैंककर्मियों ने सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। बैंक इंप्लाइज फेडरेशन(बेफी) के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की 10वें वेतन समझौते को संपन्न कराने के लिए 25 से 28 फरवरी की चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।

चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन सोमवार को सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र की शुरुआत पब्लिक सर्विस ट्रेड यूनियंस फेडरेशन(श्रीलंका) के उपमहासचिव अनुरा बी सेनेमी र|े ने किया। इसके बाद नेपाल बैंक, बीमा वित्तीय संघ यूनियंस के महासचिव एनपीएस सुवेही ने नेपाल के बैंक कर्मचारियों की ओर से सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में बैंक इंप्लाइज फेडरेशन, बांग्लादेश के अध्यक्ष मंजू कादेर, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस की ओर से पटौना कलियोपी समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई बैंक यूनियन नेताओं ने सभा को संबोधित किया। इसके पहले त्रिची विवि के कुलपति प्रोफेसर वेंकटेश अत्रेय ने अपने विचार रखे। संगठन अध्यक्ष बी प्रसाद ने बताया मंगलवार को नवमें राष्ट्रीय सम्मेलन का चौथा और अंतिम दिन है।