सोना स्थिर रहा, चांदी 500 रुपए तेज
पटना सर्राफा बाजार में सोमवार को जहां सोने में स्थिरता रही, वहीं चांदी 500 रुपए तेज बोली गई। दूसरी ओर, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में जारी नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को पीली धातु में 410 रुपए की गिरावट आई और यह साढ़े तीन सप्ताह के निचले स्तर 27,790 रुपए प्रति दस ग्राम पर गई। इस दौरान सफेद धातु में भी नरमी का रुख रहा और यह भी 820 रुपए टूटकर साढे़ तीन सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर 37,530 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।