लॉन बॉल में हारे, कांस्य मिला
बिहारकी पदक तालिका में सोमवार को तीन और पदक जुड़ गए। मगर अब तक राज्य को गोल्ड मेडल नसीब नहीं हुआ। खेलप्रेमियों को लॉन बॉल से उम्मीद थी कि कम से कम एक गोल्ड मिलेगा, लेकिन सोमवार को लॉन बॉल की तीन स्पर्द्धाओं में बिहार की टीमें हार गई और तीन कांस्य पदक से हीं संतोष करना पड़ा।
केरल में चल रहे 35वें नेशनल गेम्स के लॉन बॉल के सेमीफाइनल में बिहार के प्रिंस और ललित की जोड़ी को असम के खिलाड़ियों ने 21-09 से, पुरुषों के ट्रिपल मुकाबले में आकाश, मुकेश और सिद्धार्थ को पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने 23-05 से पराजित किया। महिलाओं के फोर मुकाबले में भी बिहार को सेमीफाइनल में हार करना पड़ा। बिहार की सुनीता कुमारी, अनवरी खातून, पायल और रौनक को 11-12 से हार का सामना करना पड़ा।
एथलीटोंने किया निराश
सोमवारको एथलीट स्पर्द्धा का पहला दिन था। बिहार के खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। बिहार ने सोमवार को महिला और पुरुष एथलीटों ने 400 और 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। महिला 5000 मीटर दौड़ में जया और प्रतिमा कुमारी ने हिस्सा लिया, पर हार गई। बाक्सिंग में भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी है।
>नेशनल गेम्स में बिहार के कुल सात पदकों में से लॉन बॉल में कुल पांच पदक मिले हैं।