- Hindi News
- कबड्डी के दोनों वर्गों में पटना जीता वॉलीबॉल में पड़ोसी जिले रहे हावी
कबड्डी के दोनों वर्गों में पटना जीता वॉलीबॉल में पड़ोसी जिले रहे हावी
सोमवारसे राजधानी के कई स्टेडियम में शुरू हुई सब-जूनियर स्पोर्ट्स मीट (तरंग) में पहले दिन पटना के खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की। सोमवार को वॉलीबॉल और कबड्डी के इवेंट हुए। वॉलीबॉल के मुकाबले में बालिका वर्ग से गया, मुजफ्फरपुर, सुपौल, भागलपुर, गोपालगंज, दरभंगा और सहरसा अपने-अपने ग्रुप में जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
वहीं बालक वर्ग में बेगूसराय, सहरसा, भागलपुर, अरवल, बक्सर, औरंगाबाद, दरभंगा और लखीसराय ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में पहुंचा। कबड्डी में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मैच में पटना, सारण, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुंगेर और पूर्णिया की टीमें दोनों वर्ग में जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
मोेइनुल हक स्टेडियम में उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ी।
इधर, सोमवार को उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्चपास्ट से हुई, जिसमें बिहार के सभी जिलों से आए स्कूली बच्चों ने भाग लिया। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेनेवाले बच्चों की रंगबिरंगे परिधानों से मोइनुल हक स्टेडियम की छटा रंगीन हो गईं। स्टेडियम के हर एक कोने में बच्चों की मौजूदगी इसे जीवंत बना रही थी। धमाकेदार अतिशिबाजी ने भी दूर-दराज के जिलों से आए बच्चों को खूब लुभाया। इस दौरान प्रधान सचिव आरके. श्रीधरण, बेल्ट्रोन भवन के प्रबंध निदेशक राहुल सिंह, बिहार शिक्षा आधारभूत संरचना सह राज्य मध्याह्न भोजन के निदेशक संजीव कुमार मौजूद थे।