सांस्कृतिक संघ ने बीएसएनएल को हराया
पटना|जूनियर डिविजनक्रिकेट लीग में सांस्कृति संघ ने बीएसएनएल क्लब को 78 रन से हरा दिया। सांस्कृतिक ने 217 रन का स्कोर बनाया। प्रिंस 46, राहुल 27, शाहरुख 27 रन बनाए।आयुष, सौरभ और अंकुश ने दो-दो विकेट झटके। बीएसएनएल की टीम 139 रन पर सिमट गई। आदित्य ने 17, आपूर्व ने 14, आकाश ने 14 रन बनाए। शाहरुख ने तीन और प्रिंस ने दो विकेट झटके।