- Hindi News
- पटना प्रीमियर लीग की हुई नीलामी आकाश हरी रहे सबसे महंगे खिलाड़ी
पटना प्रीमियर लीग की हुई नीलामी आकाश हरी रहे सबसे महंगे खिलाड़ी
पटना| पटनाप्रीमियर लीग के लिए सोमवार को क्रिकेटरों की नीलामी हुई। इसमें आकाश हरी सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इन्हें एडवे ग्लेडिएटर्स ने 20, 500 रुपए की बोली लगा कर खरीदा। दूसरे नंबर पर रहे रेहान खान। रेहान को टाइगर टीम के लिए खरीदा गया। इनकी बोली 20,100 रुपए लगी। तीसरे स्थान पर केशव कुमार रहे, जिन्हें सिक्सर ने 19,100 रुपए में खरीदा। सोमवार को हुई निलामी में करीब 150 क्रिकेटरों की बोली लगाई गई, जिनमें से राजीव कुमार, मनीष कुमार, सचिन, सतीश, अभिषेक, वरुण, शशि आनंद, कुंदन, आशुतोष कुमार, रेहान दास, संजीव तिवारी, रुपक कुमार, विवेक कुमार, धर्मेश, कुमार अभिषेक, प्रखर, आबिद को इसमें हिस्सा लेनेवाली छह टीमों ने खरीदा। पटना प्रीमियर लीग का आयोजन मोइनुल हक स्टेडियम में 15 फरवरी से किया जाएगा। इसमें कोबरा, रेंजर्स, सम्राट, टाइगर, सिक्सर और एडवे ग्लेडिएटर्स टीमें खेलेंगी। निलामी के दौरान विभन्न फ्रेंचाइजी के मालिक मौजूद थे।
पीपीएल ट्रॉफी का अनावरण करते अधिकारी।