पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फॉरेस्ट कॉलोनी का नाला ओवरफ्लो, फिर घुसा घरों में पानी

फॉरेस्ट कॉलोनी का नाला ओवरफ्लो, फिर घुसा घरों में पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकमहीनापहले फॉरेस्ट कॉलोनी और उसके आसपास का नाला ओवरफ्लो हुआ था। उसका पानी कई घरों में घुस गया था। लोगों की शिकायत पर डीबी स्टार ने मामले को उठाया था और तत्कालीन अपर नगर आयुक्त कपिल अशोक ने मामले को खुद देखने और घटनास्थल पर जाकर मुआयना करने की बात कही थी। उन्होंने इसके जल्द निदान का भी आश्वासन दिया था। आश्वासन दिए एक महीने होने को आए लेकिन अब तक कोई स्थायी निदान नहीं निकला है। फिर से पानी घरों में घुस गया है। मर्ज वही पुराना संप हाउस की कमजोरी का और स्थिति भी वैसी ही नारकीय। इस बार भी लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मियों से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक निदान का कोई प्रयास नहीं दिखता। सड़क तक जलभराव है।

शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता

घर के भीतर पानी घुस गया है। कई बार निगम के सफाई कर्मियों से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। इसके कारण रहना दूभर हो गया है।

राहुलकुमार, स्थानीयनिवासी

जूते और कपड़े हो जाते हैं खराब

पानी के कारण बाहर निकलने में परेशानी होती है। जूते और कपड़े खराब हो जाते हैं। पैर भी खुजलाने लगता है। पार्षद से शिकायत पर भी कुछ नहीं हुआ।

टिंकूकुमार, स्थानीयनिवासी

स्थायी निदान की होगी कोशिश

^बुधवारको मैं खुद जाकर निरीक्षण करूंगा। हम स्थायी निदान चाहते हैं। पानी को निकालने के लिए एक नए रास्ते का निर्माण का प्रयास हो रहा है। मेरी कोशिश होगी कि इसका जल्द से जल्द निदान निकले।

विशालआनंद, कार्यपालकअधिकारी, पटना नगर निगम

शौचालय का पानी घुस रहा किचन में

परिसर में ही नहीं, घरों में भी पानी घुस रहा है। इसके कारण शौचालय का पानी किचन तक पहुंच रहा है और लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पलंग और फर्नीचर भी पानी के कारण खराब हो रहे हैं।

संप हाउस लगातार नहीं चलने से परेशानी

संप हाउस लगातार नहीं चलता। इसके कारण पानी बाहर जाने के बजाए वापस पीछे रहा है। इस लोड को नाला संभाल नहीं पा रहा है और पानी आसपास फैलता जा रहा है।

आने-जाने में परेशानी

फॉरेस्ट कॉलोनी के बगल में स्थित गली में घुटने भर पानी लगा हुआ है। इसके कारण लोग चाहकर भी उस रास्ते का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों के घरों की दूरी बढ़ गई है और उन्हें घूम कर अपने घर जाना पड़ता है।