पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर छापा

अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पर छापा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौबतपुर। स्थानीयअमरपुरा गांव में मंगलवार को अवैध रूप से चल रहे आरा मशीन पर पटना वन प्रमंडल के रेंजर्स सुबोध कुमार गुप्ता ने छापा मारा, जहां से अवैध रूप से लाई गई लगभग 1000 वर्ग फुट लकड़ियां बरामद की गईं। आरा मशीन गांव के ही रंजीत मिस्त्री द्वारा चलाया जा रहा था। जब अधिकारी द्वारा आरा मशीन और वहां पर उपस्थित लकड़ियों की कागजात की मांग की गई जो कि कार्यरत कर्मचारियों उपलब्ध नहीं करवा सके। इसके बाद लकड़ियों को जब्त कर लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने जल्द कागज उपलब्ध कराने को कहा अन्यथा आरा मशीन पर वन विभाग उचित कार्रवाई करेगा। छापेमारी में एसआई जेपीएन सिंह भी शामिल थे।