पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किक्रेट मैदान में भिड़े दो गुट, जमकर हुई मारपीट

किक्रेट मैदान में भिड़े दो गुट, जमकर हुई मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| कुम्हरारनया टोला स्थित मैदान में मंगलवार को क्रिकेट मैच के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया। नया टोला कुम्हरार घेरा मोहल्ला के युवकों के बीच किक्रेट का मैच चल रहा था। पुलिस ने बताया कि एक खिलाड़ी के आउट होने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में उलझ गए। हाथों में बैट, विकेट, लात मुक्का से एक दूसरे पर हमला करने लगे। मैदान में भगदड़ मच गई। काफी संख्या में आस-पड़ोस के लोग जुट गए। इसमें एक युवक का सिर फट गया। घटना की सूचना अगमकुआं थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। स्थिति की नाजुकता को देख कर बहादुरपुर ब्रज वाहन को भी सूचित किया गया था। अगमकुआं के दो मोबाइल के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।