पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना सिटी में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ भगाया

पटना सिटी में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ भगाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| कालेधन की वापसी की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष नंद किशोर यादव के खाजेकलां स्थित घर के निकट प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। संघ का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन करने से रोका और मारपीट की। अखिल भारतीय नौकर दाई महासंघ की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी को पुलिस ने समझाया पर जब नहीं माने तो खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अख्तर नेहाल ने कहा कि एक साजिश के तहत शांति ढंग से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पिटाई की। जब तक कालाधन विदेश से वापस नहीं अा जाता आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा ने विदेशों से काला धन लाने का आश्वासन दिया था, पर आज अपने आश्वासन से मुकर रही है।