पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनों का परिचालन 2 घंटे बाधित ऊपरी सेतु पर चढ़ा गाटर

ट्रेनों का परिचालन 2 घंटे बाधित ऊपरी सेतु पर चढ़ा गाटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| चौकशिकापुरऊपरी सेतु निर्माण कार्य के लिए मंगलवार को पटना साहिब स्टेशन पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस दौरान निर्माण कंपनी ने ऊपरी सेतु पर धनुष के आकार का गटर चढ़ाया। इधर चौकशिकापुर की ओर सड़क पर जबकि दूसरी ओर स्टेशन पर दिन में करीब दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक चौकशिकारपुर से लेकर पटना साहिब स्टेशन के बीच गहमा-गहमी रही क्योंकि एक ट्रेनों का परिचालन रोकने से यात्री परेशान थे जबकि चौकिशिकारपुर के पास वाहनों का परिचालन बाधित हो रहा है। ऊपरी सेतु के निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को ट्रैफिक समस्या दूर होगी। चूंकि पुल रेलवे लाइन के ऊपर से गया है, इसलिए बगैर ट्रेनों को रोके कार्य करना संभव नहीं है। इसी कारण परिचालन को रोका गया। काफी सावधानीपूर्वक अभियंताओं को टीम ने कार्य को पूरा किया। कंपनी के संयुक्त महाप्रबंधक अश्विन कुमार का कहना है कि बाइपास की ओर से कार्य प्रगति पर लेकिन चौकशिकारपुर की ओर से परेशानी हो रही है। इधर स्टेशन प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि इस दौरान अपर इंडिया एक्सप्रेस कमला इंटरसिटी प्रभावित हुई है।