- Hindi News
- शादी में घुसा जेबकतरा, 12 लोगों की जेब काटी
शादी में घुसा जेबकतरा, 12 लोगों की जेब काटी
पटना सिटी| शादीविवाह समारोह में घुसे बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक लोगों की पॉकेट मार ली चलते बना। रुपए की जरूरत होने पर लोगों ने देखा कि पॉकेट से बटुआ मोबाइल गायब है। दो दिन पूर्व बाइपास थाना क्षेत्र के चैनपुरा निवासी ज्ञान प्रकाश नारायण की बेटी की शादी थी। भीड़ के बीच पॉकेटमार घुस गया। एक साथ कई लोगों का बटुआ मोबाइल गायब कर निकल गया।
अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत मिलन मंदिर में हरेंद्र प्रताप बेटे की बारात लेकर आए थे। चोरों ने करीब पांच लाख रुपए मूल्य के दुल्हन के गहनों को गायब कर दिया। आलमगंज थाना क्षेत्र के काजीबाग के सुरेश केसरी घर से कुछ दूरी पर शादी करने के लिए गए थे। इस बीच चोरों ने करीब तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।