- Hindi News
- तुलसी मंडी ऊपरी सेतु पर 3 घंटे लगा रहा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी
तुलसी मंडी ऊपरी सेतु पर 3 घंटे लगा रहा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी
तुलसीमंडी ऊपरी सेतु पर मंगलवार को तीन घंटे तक जाम लगा रहा जिससे वाहनों का परिचालन ठप हो गया। जाम का कारण शीतला माता मंदिर में काफी संख्या में पूजा के लिए श्रद्धालुओं से वाहनों का दबाव बढ़ गया था। एक-दूसरे को आेवरटेक करने के कारण जाम लगा। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि प्रशासन इस मामले में गंभीर नहीं है। जाम से निपटने के लिए तुलसी मंडी ऊपरी सेतु का निर्माण हुआ था।
हर मंगलवार को श्री शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन के लिए काफी संख्या में दूर-दराज के लोग पहुंचते हैं। जिस कारण वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। प्रशासन की ओर से जाम से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को फजीहत होती है। ऑटो अन्य वाहनों से निकलने वाले धुएं से बेचैन यात्रियों को बीच रास्ते में ही वाहनों को छोड़कर पैदल जाना पड़ा। जबकि निजी वाहन चालकों बाइक सवारों के सामने कोई रास्ता नहीं था। एनएसीएच गायघाट, दूसरी ओर एनएच, सामने पुरानी बाइपास से वाहन ऊपरी सेतु पर पहुंचते हैं।
बीच चौराहा पर आलमगंज थाना एक मोबाइल उसी वक्त दिखाई देती है,जब कोई वीआईपी का गुजरना होता है। अन्यथा कुछ वाहन चालक सेतु के किनारे वाहनों को साइड में लगा कर रखते हैं। दिन 12 बजे से तीन बजे से वाहनों की रफ्तार करीब-करीब थम गई थी। कार, जीप, बोलेरो, ऑटो, बाइक, माल वाहक वाहनों के बीच सैकड़ों की संख्या में यात्री फंसे थे। ऑटो पर सवार यात्री दिनेश सिंह ने कहा कि ऊपरी सेतु से उतर कर तुलसी मंडी के रास्ते गुलजारबाग की ओर जाना भी काफी कठिन होता है क्योंकि स्टेशन के समीप ऑटो बीच सड़क पर लगे रहते हैं।
काफी संख्या में वाहन रुके रहे ऑटो से बीच रास्ते पर उतर लोग पैदल ही निकल पड़े
पटना सिटी के अगमकुआं स्थित पुल पर ओवरटेक के कारण जाम में फंसे वाहन।