- Hindi News
- तख्त प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों पर मुकदमा
तख्त प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों पर मुकदमा
पटना सिटी| तख्तप्रबंधक समिति के अध्यक्ष आरएस गांधी वरीय उपाध्यक्ष आरएसजीत सहित अन्य के खिलाफ चौक थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौक पुलिस ने बताया कि महिला गीता देवी का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी पदाधिकारियों ने जबरन तख्त साहिब परिसर से फूल माला दुकान को हटाया है। पांच फरवरी की रात पदाधिकारी पहुंचे और दुकान में रखे करीब पांच लाख रुपए मूल्य के समान लूट लिए डेढ़ लाख रुपए मूल्य के काउंटर काे तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट करने लगे। महिला ने पदाधिकारियों पर अन्य गंभीर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी में अध्यक्ष वरीय उपाध्यक्ष के अलावा सदस्य सजिंद्रर सिंह अमृतपाल सिंह को आरोपी बनाया गया है। कांड संख्या 23/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है।
दिल्लीपुलिस ने पकड़ा प्रेमी युगल को
पटनासिटी| नाबालिगको अगवा किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दीदारगंज थाना पुलिस के सहयोग से युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है। दिल्ली के मंडपा थाना के दारोगा बलवान सिंह ने बताया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के हनुमान चौक निवासी श्रवण कुमार ने शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले आया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।