इमरजेंसी का एक्सरे पहली पाली में बंद
पटना सिटी| टेक्निशियनोंकी कमी के कारण एनएमसीएच की इमरजेंसी में लगा एक्सरे मशीन पिछले एक सप्ताह से सुबह की पाली में बंद है। इस कारण रेडियोलाॅजी विभाग के निकट लगे मुख्य एक्सरे पर लोड बढ़ गया है। एक्सरे मशीन चलाने के लिए मात्र पांच टेक्निशियन ही हैं। ऐसे में इमरजेंसी में तीन पालियों के लिए तीन टेक्निशियन रेडियोलाॅजी विभाग के निकट लगे दो एक्सरे के लिए भी तीन टेक्निशियनों की जरूरत है। अधीक्षक डाॅ. संतोष कुमार ने कहा कि कर्मियों की कमी के कारण परेशानी है।