- Hindi News
- गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने नीतीश समर्थक दो मंत्रियों को
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने नीतीश समर्थक दो मंत्रियों को
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने नीतीश समर्थक दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था, जबकि 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। कैबिनेट विभाग के प्रधान बी.प्रधान ने बताया कि 23 निर्णय लिए गए। बिहार ठेकेदारी नियमावली 2007 की श्रेणी 3 और 4 में निबंधित ठेकेदारों का किसी टेंडर में समान दर होने पर एससी-एसटी के ठेकेदार को ही काम दिया जाएगा। इसके लिए बिहार लोक निर्माण संहिता की धारा 163 में संशोधन किया गया है। अब तक समान दर होने की स्थिति में लॉटरी से फैसला होता था। आरक्षण के दायरे में आने वाला एक ठेकेदार सालाना एक करोड़ रुपए तक के काम के लिए ही इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेगा।
अन्यफैसले: असहायऔर 45 वर्ष तक की विधवा को खाद्य सुरक्षा, सारण के दरिहारा भुआल में खुलेगा थाना, मुजफ्फरपुर के डॉ.जगन्नाथ मिश्र कॉलेज में पुलिस ओपी, सैनिक स्कूल तिलैया को 93 लाख रुपए, पूर्वी चंपारण के मधुबन में डिग्री कॉलेज, सुपौल, जमुई, कैमूर, बांका और गया के पॉलिटेक्निक के लिए 470 पदों का सृजन, पटना और सीतामढ़ी छोड़ कर सभी जिलों में प्रेस क्लब, 19 प्रखंडों में कार्यालय और आवासीय परिसर का निर्माण, उद्यमिता विकास संस्थान को 80 लाख रुपए, भारतीय भाषा संस्थान को 28 लाख रुपए।
गरीब सवर्णों को...