पीएनबी ने लगाया वितरण शिविर
पटना | सूक्ष्म,लघु एवं मध्य उद्यम (एमएसएमई) के लिए ऋण स्वीकृति एवं वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने मंगलवार को ऋण वितरण शिविर लगाया। राजेंद्र नगर स्थित हैंडलूम भवन प्रांगण में लगे शिविर की अध्यक्षता बैंक के पटना मंडल प्रमुख अशोक दरगन ने की। शिविर के माध्यम से 42 ऋण धारकों के बीच 12 करोड़ रुपए के रिटेल ऋण दिए गए। इस मौके पर बैंक के पटना मंडल के सहायक महाप्रबंधक एसी परिच्छा एवं विभिन्न शाखाओं के मुख्य प्रबंधक, अधिकारी, स्टाफ और ग्राहक उपस्थित रहे।