सोने-चांदी के भावों में स्थिरता रही
पटना सर्राफा बाजार में मंगलवार को जहां सोने में स्थिरता रही, वहीं चांदी के भाव में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की तेजी के कारण मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रु मजबूत होकर 27,880 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 570 रु उछल कर 38,100 रु किलोग्राम बोली गई।