- Hindi News
- दवा घोटाला : जांच की जद में 70 और एजेंसियां
दवा घोटाला : जांच की जद में 70 और एजेंसियां
दवाघोटाले में 70 और दवा एजेंसियां जांच की जद में गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ फिलहाल ब्रिटेन के दौरे पर हैं। उनके लौटने पर इन एजेंसियों की विस्तृत जांच का निर्णय लिया जा सकता है।
दवा घोटाले की जांच करने वाली केके सिंह कमेटी ने 38 दवा एजेंसियों के कार्यकलापों की ही पड़ताल की थी। क्याेंकि, उस समय इन्हीं एजेंसियों पर अारोप लगा था। लेकिन, जांच के दौरान बीएमएसआईसीएल की मार्फत दवा सप्लाई करने वाली अन्य 70 एजेंसियों के कार्यकलाप भी संदिग्ध पाए गए थे। कमेटी की सिफारिश पर स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्वास्थ्य समिति के ईडी आनन्द किशोर की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम गठित की। सूत्रों के अनुसार विशेष टीम की पड़ताल में भी इन एजेंसियों के कार्यकलाप सवालों के घेरे में हैं।
डाॅ. केके सिंह के पक्ष में आईएमए और भासा
आईएमएऔर भासा ने डाॅ. केके सिंह के पक्ष में उतर आए हैं। दोनों संघों के नेताओं ने कहा-हमलावर किस उद्देश्य से डाॅ. सिंह को निशाना बनाना चाहते थे, इसकी जांच होनी चाहिए। ऐसे संवेदनशील मामलों की जांच करने वालों की सुरक्षा सरकार का दायित्व है। ऐसे में डाॅ. सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की जाए। भासा के महासचिव डाॅ. अजय कुमार, आईएमए के नेशनल काउंसिल मेम्बर डाॅ. रामरेखा सिंह और बिहार आईएमए के वरीय उपाध्यक्ष डाॅ. सहजानन्द प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार डाॅ. सिंह को अविलम्ब सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए। पढ़िएपेज 4 भी