- Hindi News
- राजगीर में सेक्स रैकेट में पटना के तीन धराए
राजगीर में सेक्स रैकेट में पटना के तीन धराए
पुलिसने राजगीर बस स्टैंड स्थित मनभावन होटल में छापेमारी कर वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके पर से संचालिका समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार युवक और तीन युवतियां शामिल हैं।
होटल के कमरों से शराब की बोतलें अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। सभी युवक और युवतियां नशे में धुत्त थीं। गिरफ्तार युवकों में पटना निवासी मनीष कुमार, राजेश कुमार, कन्हैया कुमार और बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी निवासी रंजीत कुमार शामिल हैं। इन लोगों के पास से आठ मोबाइल के अलावा होटल के गेट पर लगी एक इंडिका कार और बाइक जब्त की गई है। होटल का संचालक पप्पू कुमार मौके पर से फरार होने में सफल रहा।
छापेमारी का नेतृत्व कर रहे राजगीर के डीएसपी एन के रजक ने बताया कि सभी जोड़ों को अलग-अलग कमरों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रैकेट की संचालिका रेखा कुमारी और युवकों को जेल भेजा जायेगा।
बता दें कि सेक्स रैकेट की संचालिका राजगीर निवासी रेखा कुमारी को कुछ दिन पूर्व राजगीर के लेनिन नगर से मुहल्लेवासियों द्वारा निकाला दिया गया था और इसके खिलाफ राजगीर थाने में पूर्व से भी अनैतिक कार्य में संलिप्त रहने का मामला दर्ज है। पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।
बस स्टैंड के पास महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, हिरासत में लिए गए युवक।