पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद रेल को 3 0 से हरा बिहार पुलिस बनी चैंपियन

धनबाद रेल को 3-0 से हरा बिहार पुलिस बनी चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|तीसरी रामेश्वरसिंह स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब बिहार पुलिस ने धनबाद रेल को 3-0 से हरा जीत लिया है। बिहार पुलिस की ओर से गोल मैच के 31वें मिनट में ललन कुमार, 47वें मिनट में श्याम बहादुर लिंबू 73वें मिनट में मार्टिन लेप्चा ने किए। वहीं धनबाद की ओर से मनमोहन सिंह नवीन कुमार ने अच्छा खेल दिखाया। मार्टिन लेप्चा को बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया। पुरस्कार मुख्य अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार पटना के आईजी कुंदन कृष्णन ने दिया। इस मौके पर बिहार कप के आयोजक प्रदीप पांडे, एसएसपी मनु महाराज मुकेश श्रीवास्तव मौजूद थे। बाल कल्याण कोचिंग सेंटर को प्रदीप पांडेय ने किट देने की घोषणा की।

चैंपियन टीम।